Site icon Dainik Savera Times

पुलिस रिमांड पर चल रहे युवक की अस्पताल में मौत

बठिंडा : थाना संगत की पुलिस हिरासत में रिमांड पर चल रहे 26 वर्षीय युवक दलेर सिंह की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के पिता ने पुलिस पर रिमांड के दौरान बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

चोरी के शक में पकड़ा गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, थाना संगत पुलिस ने दलेर सिंह को गाँव जय सिंह वाला में हुई एक कथित चोरी के मामले में हिरासत में लिया था। मृतक के पिता बख्शीश सिंह ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था और 13 सितंबर को नशा लेने जय सिंह वाला गया था, जहाँ ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पुलिस के हवाले कर दिया। 14 सितंबर को अदालत में पेशी के दौरान वह अपने बेटे से मिले थे और तब वह पूरी तरह स्वस्थ था।

Exit mobile version