Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवा नेता वरुण जैदका भाजपा में शामिल

September 17, 2026

युवा नेता वरुण जैदका भाजपा में शामिल Youth Leader Varun Zaidka Joins BJP : मोगा। जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने किया पार्टी में स्वागत, संगठन को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी को बताया अहम मोगा के युवा नेता वरुण जैदका ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाते हुए भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी वरुण जैदका का स्वागत करते हुए उनके भाजपा से जुड़ने पर खुशी जताई। पार्टी में शामिल होने के अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरबीर से कहा कि वरुण जैदका को युवा मोर्चा में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि वरुण जैदका की युवा ऊर्जा, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी किसी भी राजनीतिक संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करती है। डॉ. हरजोत कमल ने कहा कि भाजपा लगातार युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलने से उन्हें अपनी प्रतिभा और क्षमता का उपयोग करने का अवसर मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वरुण जैदका पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। इस अवसर पर वरुण जैदका ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वरुण जैदका ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेरणा से उन्हें पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वह संगठन के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें