Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पतंगबाजी को लेकर हुई तकरार के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

February 6, 2024

पतंगबाजी को लेकर हुई तकरार के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर: महानगर के इलाका सुल्तानविंड रोड में रहने वाले युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मामला पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद का है। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। सोमवार की रात को पुलिस ने लुधियाना में छापामारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा दी गई है। जसवीर सिंह निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी नजदीक गुरुद्वारा सिंह साहिब सुल्तान विंड रोड ने पुलिस को बताया है कि वह पंजाब पावर काम में दर्जा चार कर्मचारी की नौकरी करते हैं। उनका बेटा हरमनजीत सिंह 23 साल का है। उनके बेटे ने विदेश जाने के लिए फाइल लगाई हुई थी।

4 फरवरी की शाम को 5:30 बजे उनके बेटे ने बताया के वह अपने दोस्त रॉबिन राय के और कुछ अन्य दोस्तों के साथ कोट साले ग्राम सुल्तानविंड रोड मे छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे थे। परमिंदर सिंह बेदी, आदित्य बेदी निवासी जसपाल नगर गली नंबर 3 अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उनके साथ जुगराज सिंह निवासी गोविंद नगर भी था। पतंगबाजी के दौरान ऊंची आवाज में लालकारे मार रहे थे। उनका नाम लेकर गली गलौज कर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे को समझाया के कोई बात नहीं है।

किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं करना। मगर अचानक उनके बेटे को रॉबिन राय और उनकी साली के बेटे अमृतपाल घर लेने के लिए आए उनका बेटा हरमनजीत सिंह उनके साथ एक्टिवा पर बैठकर चला गया। मेन रोड पर गुरु द्वारा तूत साहिब गेट के पास पहुंचा तो आरोपी परमिंदर सिंह बेदी, जुगराज सिंह और कुछ अन्य लोगों ने बेटे और दोस्तों को घेर लिया। सभी के पास हथियार थे।

उनके बेटे और उसके दोस्तों को जान से मारने के इरादे से गोलियां चलानी शुरू कर दी। उनके बेटे की कमर में गोली लगी। इसके अलावा वहां से गुजर रहे एएसआई हरप्रीत सिंह की गाड़ी पर भी गोलियां लगी। उनके बेटे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मौत हो गई। थाना बी डिवीजन की पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर छापामारी की जा रही है। सोमवार की रात को पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया है कि इस केस के तीन मुख्य आरोपी शमशेर सिंह शेरा, जुगराज सिंह और आदित्य बेदी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें