Dainik Savera Times

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Youth shot dead in Ludhiana : लुधियाना। जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे 39 वर्षीय युवक रमिंदर सिंह उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। JMD मॉल के पास हुए विवाद के बाद क्रेटा सवार हमलावरों ने उसकी कार पर फायरिंग कर दी। गोली गर्दन में लगने से सोनू की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त संजीव घायल हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1002492016.mp4

मृतक की पहचान रमिंदर सिंह उर्फ ​​सोनू (39) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद, रमिंदर सिंह रात 11:30 बजे से 12 बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान, JMD मॉल के पास एक एक्टिवा और कार की टक्कर को लेकर कुछ लोगों के बीच बहस हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया। इसके बाद, रमिंदर सिंह और उसके साथी अपनी कार में बैठकर घर के लिए निकल गए।

कुछ देर बाद, पीछे से आई एक क्रेटा कार में सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोली चला दी। गोली रमिंदर सिंह की गर्दन में लगी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त संजीव भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टीमें हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही हैं। मृतक रमिंदर सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान के बारे में आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version