
Youth shot dead in Ludhiana : लुधियाना। स्वतंत्र नगर इलाके में रंजिश के चलते बदमाशों ने कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से हरजिंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद तीन युवक भागकर जान बचाने में कामयाब रहे। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि लुधियाना के स्वतंत्र नगर इलाके में कल रात बदमाशों की ओर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान गाड़ी चला रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। तीन युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, युवक के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था। इसी रंजिश के चलते बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया और हरजिंदर सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों के अनुसार, हरजिंदर अपने दोस्तों के साथ किप्स मार्केट से खाना खाकर घर लौट रहा था, तभी उसने स्वतंत्र नगर के पास गाड़ी रोकी और उसके दोस्त नीचे उतरने लगे। इसी बीच, एक गाड़ी उनके सामने आकर रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने हरजिंदर पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हरजिंदर ने पहले एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कराया था, जिससे उसकी रंजिश थी। उसी व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...