Site icon Dainik Savera Times

युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई गाड़ी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद

पटियाला में फिरौती मांगने वाले गुंडों का नंगा नाच देखने को मिला है। आपको बता दें कि मामला पटियाला की मशहूर सर्वेंट कॉलोनी का है जहां कुछ युवक आपस में बुरी तरह लड़ रहे थे। उनमें से एक अपनी जान बचाने के लिए सामने एक घर में भाग गया, जहां घर के मालिक ने उसकी जान बचाने के लिए उसे अपने घर के अंदर ही रखा और बाहर नहीं निकाला। इसी बात की खुन्नस के चलते आरोपी ने पहले घर के बाहर गालियां दी और फिर कुछ देर बाद घर के बाहर खड़ी मकान मालिक की नई गाड़ी में आग लगा दी। जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version