Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Zila Parishad And Block Samiti Result : जिला परिषद और ब्लॉक समिति की मतगणना जारी, ये रहे अब तक के आंकड़े

December 18, 2025

Zila Parishad And Block Samiti Result : जिला परिषद और ब्लॉक समिति की मतगणना जारी, ये रहे अब तक के आंकड़े

Zila Parishad And Block Samiti Result: तरनतारन जिले में जिला काउंसिल और पंचायत समिति के चुनाव नतीजे आज घोषित किए गए, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के कुल 20 ज़ोन में से 18 ज़ोन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। शेष एक ज़ोन में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, जबकि खडूर साहिब का एक ज़ोन चुनाव की प्रक्रिया के कारण अधूरा रहा।

डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर और डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल ने बताया कि 12 ज़ोन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी रहे। जिन 7 ज़ोन में चुनाव हुए, उनमें से 6 में AAP ने बाजी मारी और एक में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विजयी रहे।

रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम

जिला परिषद परिणाम कुल सीटें 02

अकाली दल- 02

आम आदमी पार्टी- 0

कांग्रेस- 0

ब्लॉक समिति परिणाम कुल सीटें- 18

अकाली दल- 08

आम आदमी पार्टी- 06

कांग्रेस- 03

निर्दलीय- 01

ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजे घोषित

सभी पार्टियों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली

120 ज़िला परिषद ज़ोन के नतीजे घोषित

AAP ने 84, कांग्रेस ने 21, शिरोमणि अकाली दल ने 11 और BJP ने 1 ज़ोन जीता

पातड़ा ब्लॉक समिति के नतीजे
आप पार्टी -17

शिरोमणि अकाली दल बादल-7

बीजेपी-1

पत्रा ब्लॉक में ब्लॉक समिति की कुल 25 सीटें हैं।

पंचायत समितियों में भी AAP का दबदबा

पंचायत समिति तरनतारन के 17 ज़ोन में से 16 में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। अन्य एक ज़ोन में शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की।

ब्लॉक समिति गंडीविंड: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सभी 15 ज़ोन में निर्विरोध विजयी रहे।

ब्लॉक समिति खडूर साहिब: 25 ज़ोन में AAP ने 6, शिरोमणि अकाली दल ने 8, कांग्रेस ने 10 और एक ज़ोन में आज़ाद उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

ब्लॉक समिति चोहला साहिब: 16 ज़ोन में AAP ने 3, अकाली दल ने 5, कांग्रेस ने 7 और भाजपा ने 1 ज़ोन जीता।

ब्लॉक समिति नागोके: 15 ज़ोन में AAP 5, अकाली दल 1, कांग्रेस 8 और एक ज़ोन में आज़ाद उम्मीदवार विजयी रहे।

ब्लॉक समिति पट्टी: 16 ज़ोन में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध विजयी रहे।

ब्लॉक समिति नौशहरा पन्नुआन: 20 ज़ोन में AAP ने 17, अकाली दल 2 और कांग्रेस 1 ज़ोन में जीत हासिल की।

ब्लॉक समिति भिखीविंड और वल्टोहा: AAP ने सभी ज़ोन (भिखीविंड 23, वल्टोहा 18) में निर्विरोध जीत हासिल की।

इस नतीजे के साथ आम आदमी पार्टी ने तरनतारन जिले में अपनी पकड़ को और मजबूत कर लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जीत पार्टी की लोकप्रियता और स्थानीय स्तर पर मजबूत संगठन क्षमता का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें