Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab: सुषमा बिल्डर के खिलाफ जीरकपुर में उबाल, ग्रांडे नेक्स्ट के निवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 29, 2026

Punjab: सुषमा बिल्डर के खिलाफ जीरकपुर में उबाल, ग्रांडे नेक्स्ट के निवासियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जीरकपुरः जीरकपुर में सुषमा बिल्डर के खिलाफ अलग-अलग सोसाइटियों में विरोध तेज होता जा रहा है। रविवार को सुषमा ग्रांडे नेक्स्ट के निवासियों ने सोसायटी गेट पर प्रदर्शन कर बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निवासियों का आरोप है कि फ्लैट की पूरी कीमत चुकाने और करीब 1.20 लाख रुपये मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गईं। उनका कहना है कि सोसायटी में लिफ्ट बंद पड़ी हैं, पार्क की हालत खराब है और सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं।

इसके अलावा लोगों ने यह भी बताया कि हाईवे से जुड़ा मुख्य गेट बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाना आना-जाना पड़ रहा है। साथ ही फायर एनओसी और सीसीटीवी जैसी जरूरी सुविधाएं भी गायब हैं। प्रदर्शन कर रहे निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब के इन ज़िलों में फिर बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें