Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीरकपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस के चल रहे इमीग्रेशन ऑफिस के 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार

May 18, 2024

जीरकपुर पुलिस ने बिना लाइसेंस के चल रहे इमीग्रेशन ऑफिस के 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार

एस ए एस नगर: श्री संदीप गर्ग, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला एसएएस नगर की तरफ से असामाजिक तत्त्वों को क़ाबू करने के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत मनप्रीत सिंह, पीपीएस पुलिस कप्तान (ग्रामीण) और सिमरनजीत सिंह पीपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सब डिवीजन जीरकपुर की देखरेख में थानेदार कुलदीप सिंह सहित पुलिस पार्टी के पटियाला चौक जीरकपुर में मौजूद थे कि मुख़बर ख़ास ने आकर सूचना दी कि आरोपी बिना लाइसेंस के ट्रैवल/कंसल्टेंसी/टिकटिंग एजेंसी सनी एन्क्लेव के पास बिग बाजार जीरकपुर में वीजा कंसल्टेंसी कार्यालय स्थापित करके काम कर रहे हैं। जिनके पास से काफी मात्रा में पासपोर्ट/वीजे बरामद हो सकते है। जो अभियुक्त के विरुद्ध मु.सं. 181 दिनांक 16.5.2024 ए/डी 420, 120 बी एच.आई.डी. क्रमांक 24 इमीग्रेशन एक्ट थाने में पंजीबद्ध कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय डेराबसी में पुलिस हिरासत में भेजा जा रहा है, उनसे और गहन पूछताछ की जाएगी, इस दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

(1) गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह, (2) परमिंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासियान # 65 नियर सनी एन्क्लेव बिग बाजार जीरकपुर पुलिस स्टेशन जीरकपुर जिला एसएएस नगर, (3) विजय पुत्र बलबीर सिंह निवासी #79 वार्ड नंबर 14 पुरानी सरहिंद मंडी फतेहगढ़ साहिब थाना गोबिंदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब।

बरामदगी :-

(1) 2 करोड़ 96 लाख रुपये नकद (भारतीय मुद्रा नोट)
(2) 1 लैपटॉप, 2 पासपोर्ट कॉपी स्कैन,

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें