Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में दो दिन में दूसरा मर्डर, 20 दिन के बच्चे के पिता को मारा चाकू

January 4, 2024

चंडीगढ़ में दो दिन में दूसरा मर्डर, 20 दिन के बच्चे के पिता को मारा चाकू

चंडीगढ़ में नए साल की शुरुआत बेहद खराब रही। आपको बता दें कि दो दिन में दो ही हत्याएं की गई हैं। धनास निवासी 27 वर्षीय सुनील उर्फ ​​स्मार्टी की सेक्टर 19 के सदर बाजार में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि सुनील उर्फ ​​स्मार्टी पिछले 11 साल से सदर बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम कर रहा था और बीती रात करीब 8:30 बजे इसी बाजार में उसके यहां काम करने वाले दूसरे दुकानदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब झगड़ा चल रहा था तो सुनील उर्फ ​​स्मार्टी वहां पहुंच गया। कुछ ही देर में छह-सात बदमाश आ गए और उन्हें लगा कि सुनील उर्फ ​​स्मार्टी भी झगड़े में शामिल है और फिर उसकी जांघ पर चाकू मार दिया। जिसके बाद मार्केट के लोग इकट्ठा हो गए और सुनील उर्फ ​​स्मार्टी को तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज सुबह 4 बजे उसने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि सुनील स्मार्टी को 20 दिन पहले ही बच्चा हुआ था और वह इस झगड़े में शामिल भी नहीं था और इसकी हत्या कर दी गई। इससे पहले मोली जागरा में एक तारीख की रात 35 वर्षीय संजय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और संजय की एक डेढ़ साल की बेटी भी थी। सेक्टर 19 के सदर बाजार के दुकानदारों के विरोध के कारण बाजार भी बंद हो गया है और आप खून से लथपथ तस्वीरें देख सकते हैं कि कैसे सुनील की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और कुछ की पुलिस तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें