Site icon Dainik Savera Times

ICU में वेंटिलेटर पर थी एयर होस्टेस, किया गया दुष्कर्म, जानिए अस्पताल ने सफाई में क्या कहा…

Air hostess was on ventilator in ICU

Air hostess was on ventilator in ICU

गुरूग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में एक 46 वर्षीय एयर हॉस्टेस के साथ कथित रूप से आईसीयू में दुष्कर्म किए जाने के आरोप ने सनसनी फैला दी है। महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि वह 6 अप्रैल को अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मेदांता अस्पताल की ओर से मेडिकल सुपरिटेंडेंट संजय दुरानी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि अस्पताल को इस शिकायत की जानकारी दी गई है और वे पूरी तरह से जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

स्विमिंग पूल में डूबने के कारण बिगड़ी तबीयत

बयान में कहा गया है, ‘हमें एक मरीज की शिकायत के बारे में पता चला है और हम संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस स्तर पर, कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है, और संबंधित समय अवधि के लिए अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी प्रासंगिक दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हम जांच की प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

बता दें कि 46 वर्षीय पीड़िता पश्चिम बंगाल की निवासी है और हाल ही में गुरुग्राम के एक होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि महिला की तबीयत होटल के स्विमिंग पूल में डूबने के कारण बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां करीब एक सप्ताह तक उसका इलाज चला।

इसी दौरान, 13 अप्रैल को महिला ने गुरुग्राम के सदर थाना में मेदांता अस्पताल के स्टाफ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद ही अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी गई है।

Exit mobile version