Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरदोई में नाले से नग्न अवस्था में मिला छह वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म का आरोप

June 30, 2025

हरदोई में नाले से नग्न अवस्था में मिला छह वर्षीय मासूम का शव, दुष्कर्म का आरोप

हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के पचदेवरा क्षेत्र में रविवार शाम एक छह वर्षीय बालिका का शव नग्न अवस्था में नाले से पुवाल से छिपाया हुआ मिला है।

बालिका सुबह अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन बालिका नहीं मिली तो शक के आधार पर गांव में एक व्यक्ति के बिहार के घरेलू नौकर से गांव वालों और पुलिस ने पूछताछ की। नौकर की निशानदेही पर बालिका का शव नग्न अवस्था में गांव के बाहर एक नाले से बरामद किया गया। जिसे पुवाल से छिपाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। परिजनों के मुताबिक आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या करने के बाद नाले में फेंक दिया था।

ये भी पढ़ें- Kerala Elections 2026: BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें