Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान : दौसा में दुष्कर्म के 2 आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

December 7, 2024

राजस्थान : दौसा में दुष्कर्म के 2 आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने उस समय पुलिसकर्मी को धक्का दिया, जब उन्होंने पानी पिलाने के लिए लिए हथकड़ी खोली।
लालसोट के थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि 11 नवंबर को एक नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ था। आरोप है कि दो-तीन युवकों ने उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिसकर्मी ने पानी देने के लिए आरोपियों की हथकड़ी खोली
उन्होंने बताया कि पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंप दी है।
जांच के दौरान पुलिस ने साइबर शाखा और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी मनीष और अक्षय मीणा को जयपुर से हिरासत में लिया। दोनों को पूछताछ के लिए लालसोट थाने में रखा गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को जब पुलिसकर्मी ने पानी देने के लिए आरोपियों की हथकड़ी खोली तो उन्होंने पुलिसकर्मी को धक्का दे दिया और थाने से भाग गए।
इस घटना के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का मामला दर्ज किया है। अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें