Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिश्ते हुए तार-तार..पहले पिता ने किया दुष्कर्म, फिर मौसा और सगा भाई बना हैवान

May 9, 2024

रिश्ते हुए तार-तार..पहले पिता ने किया दुष्कर्म, फिर मौसा और सगा भाई बना हैवान

गुरुहरसहाय। रिश्तों को तार-तार करते हुए एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला और उसके बाद पीड़ित बच्ची के साथ मौसा व भाई ने भी गलत हरकतें की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयान पर उसके पिता, मौसा व भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त सारी घटना की शिकायत पीड़ित बच्ची ने स्कूल जाकर अपनी मैडम के मोबाइल से हैल्पलाइन 1098 पर दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। थाना लक्खोके बहराम की सहायक इंस्पैक्टर कुरकंवलजीत कौर ने बताया कि पीड़िता 15 साल की है। करीब 5 साल पहले उसके पिता बलविन्द्र सिंह ने उसके साथ बार- बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसकी मां को इस बारे में पता चला तो वह पीड़िता को अपनी बहन के पास छोड़ आई। बच्ची ने बताया कि वहां पर उसके मौसा ने भी उसके साथ गलत हरकतें की। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसके सगे भाई ने भी उसके साथ गलत हरकतें की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें