Site icon Dainik Savera Times

Sikkim : ग्यालशिंग जिले में किशोरी से कई माह तक करता रहा दुष्कर्म, खुलासा के बाद 8 लोग गिरफ्तार

A teenager was raped for several months

A teenager was raped for several months

गंगटोक : सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में 13 वर्षीय किशोरी से कई माह दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति द्वारा शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

किशोरी के स्कूल ने बाल कल्याण समिति को उसकी स्थिति के बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि कक्षा में हमेशा बीमार और कमजोर सी लगने वाली छात्र ने परामर्श सत्र में अपने इलाके की एक महिला का नाम बताया जो उसे नियमित रूप से घरेलू कामों में मदद करने के लिए बुलाती थी।

पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि किशोरी के बयान के अनुसार महिला ने कथित तौर पर उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसमें उसका पति भी संलिप्त था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी पता चला कि दो अन्य पुरुषों को भी लाया गया था और लड़की को कथित तौर पर रुपयों के बदले उनके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

पीड़िता ने चार नाबालिगों के नाम भी बताए जो पिछले एक साल से कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला, उसके पति और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया, साथ ही चार किशोरों को हिरासत में लिया है। लड़की फिलहाल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version