Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जबलपुर में काल भैरव की मूर्ति को सिगरेट पिलाने पर भड़के लोग, थाने में दी शिकायत

November 29, 2024

जबलपुर में काल भैरव की मूर्ति को सिगरेट पिलाने पर भड़के लोग, थाने में दी शिकायत

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भगवान काल भैरव की प्रतिमा को सिगरेट पिलाते हुए वायरल वीडियो ने तूल पकड़ लिया है। काल भैरव भक्तों ने ग्वारीघाट थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भगवान काल भैरव को सिगरेट पिलाते हुए दिखाया गया। वायरल हो रहे वीडियो को जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र में स्थित बादशाह हलवाई मंदिर का बताया जा रहा है। यह वीडियो आकाश गोस्वामी नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

सिगरेट पिलाने पर मनोकामना पूरी होने की बात
इस वीडियो में कथित तौर पर काल भैरव को सिगरेट पिलाने पर मनोकामना पूरी होने की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भक्त गुस्से में आ गए और ग्वारीघाट थाने पहुंच गए। इन भक्तों की ओर से थाने में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज, की जाएगी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की गई है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उसकी तलाश भी हो रही है। बताया गया है कि यह वीडियो लगभग 40 सेकंड का है। वीडियो में काल भैरव की प्रतिमा के सामने जलती हुई सिगरेट नजर आ रही है।
अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि संबंधित व्यक्ति जबलपुर का ही निवासी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है और वह आरोपी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जिसे अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें