Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए किया  क्वालीफाई 

दुबई: अमेरिका ने अगले साल श्रीलंका में होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अंडर-19 विश्व कप का टिकट पक्का कर लिया। अमेरिका ने अमेरिकी क्षेत्र की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में छह मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए यह विश्व कप में खेलने का अधिकार पक्का किया।  कनाडा के नाम अमेरिका के बराबर 10 अंक है लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पिछड़ गया।
अमेरिका ने क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में बरमूडा और अर्जेंटीना को दो-दो बार हराया। कनाडा के खिलाफ उसने पहले मैच में हार का सामना किया जबकि दूसरे में उसने जीत के साथ विश्व कप का टिकट पक्का किया अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे की टीमों ने 2022 सत्र में शानदार प्रदर्शन से सर्वश्रेष्ठ पूर्ण सदस्य देशों के रूप में पहले ही जगह बना ली है। एक अन्य टीम का फैसला न्यूजीलैंड, नेपाल, नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले क्वालीफायर मुकाबलों के बाद तय होगा।
Exit mobile version