Site icon Dainik Savera Times

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान MS Dhoni ने खास अंदाज में परिवार के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

आज भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस खास दिन को भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने परिवार को साथ मनाया, जिसका वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इंस्टाग्रम पर सामने आए इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी हवा में लहराते हुए भारतीय तिरंगे को देखते हुए नजर आए रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘सारे जहाँ से अच्छा’ वाली धुन सुनाई दे रही है। साक्षी के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, ‘हमारे प्यारे माहिया को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।’

Exit mobile version