Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, Chris Silverwood ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

June 28, 2024

श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें, Chris Silverwood ने मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा

कोलंबो: टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था। यह टीम अपने देश लौट चुकी है और अब निजी कारणों का हवाला देते क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इसकी जानकारी शेयर की। क्रिस सिल्वरवुड का इस्तीफा पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद सलाहकार कोच के पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आया है। जयवर्धने, जो पिछले जनवरी से एक साल के अनुबंध पर थे, ने 6 महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया। सिल्वरवुड ने कहा, ‘एक अंतर्राष्ट्रीय कोच होने का मतलब है परिवार से लंबे समय तक दूर रहना। अपने परिवार के साथ लंबी बातचीत के बाद भारी मन से, मुझे लगता है कि अब मेरे लिए घर लौटने और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने का समय आ गया है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें