Site icon Dainik Savera Times

इगा स्विएटेक ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स का जीता खिताब

कैनकन: पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक ने डब्ल्यूटीए फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-1, 6-0 से हराकर टूर का अपना छठा खिताब और साल की 68वीं जीत हासिल की।स्विएटेक ने कल खेले गये मुकाबले में दुनिया की नंबर तीन महिला टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर अपने करियर में पहली बार सत्र के आखिरी चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। इस खिताब के साथ ही वह दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई है।यह डब्ल्यूटीए फाइनल के इतिहास में सबसे एकतरफा फाइनल था। स्विएटेक ने मुकाबला आसानी से जीत लिया।

Exit mobile version