Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना ने MS धोनी को बताया अपनी प्रेरणा

August 17, 2023

श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना ने MS धोनी को बताया अपनी प्रेरणा

कोलंबो: श्रीलंका के युवा तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना ने एक गेंदबाज के रूप में उनके विकास में भूमिका के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा की है। पथिराना ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई के लिए पदार्पण किया और अपने पहले ही सीज़न में वह टीम के डेथ ओवर विशेषज्ञ गेंदबाज रहे।

पथिराना ने चेन्नई में अपने अनुभव पर कहा, ‘‘एक युवा खिलाड़ी के रूप में अगर कोई आपको इस तरह का आत्मविश्वास देता है तो यह आपके करियर को आगे बढ़ाता है। जब उस स्तर के खिलाड़ी ने मुझ पर विश्वास दिखाया तो मुझे विश्वास हुआ कि मैं उस पल में कुछ भी कर सकता हूं।’’ पथिराना ने धोनी के साथ आईपीएल में बिताये गये समय पर कहा, ‘‘मैंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है।

पहली चीज़ विनम्रता है और इसीलिए वह बहुत सफल हैं। वह 42 वर्ष के हैं और अब भी सबसे फिट क्रिकेटर हैं जो वास्तव में प्रेरणादायक है। जब मैं वहां गया, तो मैं बच्चा था और मुझे कोई नहीं जानता था। उन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया और कई चीजें सिखाईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब, मुझे पता है कि किसी भी टी20 मैच में कैसा प्रदर्शन करना है और एक मैच में अपने चार ओवरों को कैसे संतुलित करना है।

धोनी ने मुझसे कहा कि अगर मैं अपने शरीर को फिट रखूं तो मैं टीम और देश के लिये बहुत कुछ हासिल कर सकता हूं।’’ दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने कहा था कि पथिराना को टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहिये।

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के कार्यभार को प्रबंधित करने पर धोनी ने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि उन्हें लाल गेंद क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए, यहां तक ????कि इसके करीब भी नहीं जाना चाहिए, यहां तक ????कि वनडे में सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट खेलना चाहिये और बाकी (क्रिकेट) को जितना संभव हो उतना कम रखना चाहिए।

लंका प्रीमियर लीग में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिये खेलने वाले पथिराना मौजूदा सीज़न में 12 विकेट के साथ सीज़न के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ हैं। श्रीलंका ने अभी एशिया कप के लिए स्क्वाड की घोषणा नहीं की है, हालांकि पथिराना घरेलू सरज़मीन पर होेने वाले एशिया कप और उसके बाद भारत में होने वाले विश्व कप में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें