Site icon Dainik Savera Times

सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैच में MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन

धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही चार साल से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी में कोई फर्क नहीं आया है। इस बात का अंदाजा बीती रात हुए आईपीएल के 59वें मैच से लगाया जा सकता है। गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुस आया। इसके बाद उसने जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में थाला क्रीज पर थे। वह राशिद खान के खिलाफ छक्का लगा चुके थे। तभी एक फैन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए मैदान पर घुस आया। धोनी के करीब आते ही इस शख्स ने उनके सजदे में सिर झुकाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद स्टार क्रिकेटर ने उसे उठाया और गले लगाया। धोनी के इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया। इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Exit mobile version