Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी बताया IPL के बाद का प्लान, बोले- इंडियन टीम के लिए खेलना है मेरा सपना

December 13, 2024

13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी बताया IPL के बाद का प्लान, बोले- इंडियन टीम के लिए खेलना है मेरा सपना

पटना: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव को आईपीएल की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा था।

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है कि आईपीएल में मेरा सिलेक्शन हुआ है। यहां तक पहुंचने का श्रेय वैभव अपने माता-पिता और कोच को देते हैं। वैभव बीसीए के सहयोग की भी सराहना करते हैं।

आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर वैभव ने कहा कि मैच की पिच के अनुसार प्रदर्शन डिपेंड करता है । राजस्थान रॉयल के कोच राहुल द्रविड़ हैं इसको लेकर वैभव काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मुझे राहुल सर से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। आईपीएल के बाद मेरा सपना इंडियन टीम के लिए खेलना है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने वैभव को आईपीएल में चुने जाने पर कहा कि इसके लिए वैभव बधाई का पात्र है। वैभव को देखकर बिहार के अन्य खिलाड़ियों को भी मोटिवेशन मिलता है। वैभव को देखकर अन्य खिलाड़ी भी इसी स्तर के निकलेंगे और हमारी यह चाहत है कि आने वाले दिनों में टीम इंडिया में अधिक से अधिक बिहार के खिलाड़ियों की भागीदारी हो। बीसीए में जो भी होनहार खिलाड़ी है हम उसपर नज़र बनाये हुए हैं।

स्टेडियम के कमी पर राकेश तिवारी ने कहा कि एक समय था जब बिहार में स्टेडियम की कमी थी लेकिन अब मोइनुल हक स्टेडियम बीसीए को दे दिया गया है। साथ ही राजगीर में भी एक स्टेडियम तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें