Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND Vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी, केएल राहुल टीम से बाहर… देखें प्लेइंग XI

July 16, 2026

IND Vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी, केएल राहुल टीम से बाहर… देखें प्लेइंग XI

खेल डेस्क: मेजबान इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

हम पहले गेंदबाजी करेंगे- कप्तान हैरी ब्रूक

टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर घास अच्छी तरह फैली हुई है। हमें थोड़ा और बेहतर खेलना होगा, पिछले मैच में हमने अच्छा प्रयास किया था और मैच को आखिर तक ले गए थे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं।”

टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते: गिल 

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “टॉस जीतकर हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम अच्छा खेल रहे हैं और बहुत खुश हैं। पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा था, उम्मीद है आज भी वैसा ही खेलेंगे। हमने अच्छी शुरुआत की थी और तेज गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करते देखकर बहुत अच्छा लगा। यहां की यादें बहुत अच्छी हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं और उनकी जगह ईशान आए हैं।”

बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। एक ओर भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरा है। दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहना चाहेगी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के दौरे पर 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी, जिसके बाद मेहमान टीम वनडे सीरीज जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी।

दोनों टीमें

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें