Site icon Dainik Savera Times

सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी 32 टीमें

नई दिल्ली: सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का 27वां संस्करण 25 मार्च से खेला जाएगा। 31 टीमों को क्वालीफाइंग राउंड में छह ग्रुपों में बांटा जाएगा जो देश भर में छह अलग-अलग स्थलों पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में कुल 12 टीमें होंगी- छह ग्रुप विजेता, पांच सर्वश्रेष्ठ उप विजेता और रेलवे जिसे सीधा प्रवेश दिया गया है।

अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने बताया कि 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। मणिपुर रिकॉर्ड 21 बार का चैंपियन है और उसने पिछले तीन संस्करण जीते हैं। केरल में 2021-22 फाइनल में उसने रेलवे को पेनल्टी शूट आउट में हराया था।

Exit mobile version