Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड में अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

देहरादून: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तिथि पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी आईओए की ओर से कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास के दौरान, आईओए अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से भेंट कर, राष्ट्रीय खेलों की तारीख घोषित किए जाने का अनुरोध किया था। डॉ उषा ने तभी आयोजन की प्रस्तावित तारीखों को सहर्ष स्वीकृति दे दी थी। अब इस तिथि का औपचारिक एलान कर दिया गया है। अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेल यहां आयोजित होंगे।

Exit mobile version