Site icon Dainik Savera Times

चौथी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप 15 नवंबर से दिल्ली में होगी शुरू

नयी दिल्ली: अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (यूएसएफआई) फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 15 से 17 नवंबर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में चौथी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप की आयोजित की जायेगी।

आज यहां इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (यूएसएफआई) के सचिव डॉ. तपन पाणिग्रही ने फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार चौथी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली पैन इंडिया से लगभग 28 राज्य इकाइयों और 400 से अधिक जिलों ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण कराया है और 1500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महिला और पुरूष वर्ग में सभी आयु श्रेणियों में 186 स्पर्धाओं और 558 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा की होगी।

Exit mobile version