Site icon Dainik Savera Times

जूनियर विश्व रैंकिंग के टॉप 10 में पहुंचे 5 भारतीय शतरंज खिलाड़ी

आर. प्रज्ञानंदा (एलो रेटिंग 2747), डी.गुकेश (2743) तीसरा स्थान, निहाल सरीन (2693) छठा स्थान, रौनक साधवानी (2654) सातवां स्थान और लियोन ल्यूक मोंडोंका (2631) अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ या फिडे की नई रैंकिंग सूची के अनुसार दसवें स्थान पर हैं।

दिलचस्प बात यह है कि आर. प्रज्ञानंदा और गुकेश कनाडा में आगामी कैंडिडेट्स टूर्नामैंट में खेलेंगे। टूर्नामैंट का विजेता विश्व शतरंज चैंपियन लिरेन डिंग (2762) को विश्व खिताब के लिए चुनौती देगा। लड़कियों के वर्ग में भी दो भारतीय खिलाड़ी सरयू वैलपुला (2444, दूसरी रैंक) और दिव्या देशमुख (2427, तीसरी रैंक) शीर्ष 10 क्लब में शामिल हैं।

Exit mobile version