IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी Indian Premier League में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी जीत-हार तय करने में अहम भूमिका निभाती है। लीग के 18 सीजन में कई शानदार फील्डर देखने को मिले, लेकिन केवल 5 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा कैच लेने का कारनामा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के उन टॉप खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने मैदान पर अपनी बेहतरीन फील्डिंग से खास पहचान बनाई।
1. विराट कोहली
विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 2008 से 2025 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले हुए 267 मैचों में कुल 117 कैच पकड़े। कोहली सिर्फ बेहतरीन फील्डर ही नहीं बल्कि आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में भी शामिल हैं। उन्होंने लीग में 8661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 कैच शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :
2. सुरेश रैना
सुरेश रैना को भारत के सबसे फुर्तीले फील्डरों में जाता है। उन्होंने 2008 से 2021 के बीच 205 आईपीएल मैचों में 109 कैच लपके। रैना ने अपने आईपीएल करियर में 5528 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 39 कैच शामिल हैं।
3. रवींद्र जडेजा
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 254 मुकाबलों में 109 कैच पकड़े हैं। जडेजा अपनी शानदार फील्डिंग के लिए मशहूर हैं और एक मैच में 4 कैच लेने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने लीग में 3260 रन बनाए हैं।
4. कीरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने 2010 से 2022 के बीच आईपीएल में 189 मैच खेले और 103 कैच लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया और 3412 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी देखें :
5. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक 272 मैचों में 102 कैच पकड़े हैं। बल्लेबाजी में भी रोहित का रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने लीग में 7046 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं।
आईपीएल में इन खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से कई अहम मौकों पर मैच का रुख बदला है और यह साबित किया है कि क्रिकेट में सिर्फ बल्ला और गेंद ही नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग भी जीत की कुंजी बन सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...