Site icon Dainik Savera Times

12 ओवरों में 5 विकेट; हेजलवुड इस तरह बने ऑस्ट्रेलियाई जीत के हीरो

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने वैस्ट इंडीज के खिलाफ टैस्ट सीरीज का पहला मैच 159 रन से जीत लिया। बारबाडोस में भले ही ट्रेविस हैड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन जीत का श्रेय काफी हद तक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी जाता है। ऑस्ट्रेलिया ने वैस्ट इंडीज के सामने जीत के लिए 301 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन जोश हेजलवुड की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने महज 33.4 ओवरों में ही मेजबान टीम ढेर हो गई। बारबाडोस की तेज पिच पर जोश हेजलवुड ने 12 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 43 रन देकर 5 विकेट झटके।

यह हेजलवुड का 13वां फाइव विकेट हॉल रहा। इससे पहले वैस्ट इंडीज की पहली पारी में जोश हेजलवुड ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वैस्टइंडीज पहली पारी में 190 रन बनाकर महज 10 रन की मामूली बढ़त हासिल कर सकी। टीम के लिए शाई होप ने सर्वाधिक 48 रन बनाए, जबकि मेहमान टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। 301 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वैस्ट इंडीज की टीम महज 33.4 ओवरों में ही सिमट गई। जोसेफ ने गेंद के बाद बल्ले से भी टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 22 गेंदों में 44 रन जड़े, लेकिन टीम की हार को नहीं रोक सके। अब दोनों देशों के बीच 3 जुलाई से दूसरा टैस्ट खेला जाना है।

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

Exit mobile version