Site icon Dainik Savera Times

आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

नई दिल्ली: कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। इस सूची में भारत के अलावा 14 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल है। विदेशी खिलाड़ी की सूची में आस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर शामिल होंगे।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी है। वैस्ट इंडीज (33), इंगलैंड (31), न्यूजीलैंड (27), श्रीलंका (23), अफगानिस्तान (14) आयरलैंड (8), नीदरलैंड (7), बंगलादेश (6), यूएई (6), जिम्बाब्वे (6), नामीबिया (5) और स्कॉटलैंड (2) के खिलाड़ी भी शामिल है।

Exit mobile version