Site icon Dainik Savera Times

Video: विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला तो रो पड़ा नन्हा फैन, गुस्से में बैट फेंक दिया

a-little-fan-broke-down-in-tears-after-not-getting-virat-kohlis-autograph

a-little-fan-broke-down-in-tears-after-not-getting-virat-kohlis-autograph

खेल डेस्क: सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा फैन उनसे ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करता नजर आता है, लेकिन जब उसे ऑटोग्राफ नहीं मिल पाता तो वह भावुक होकर रोने लगता है और गुस्से में अपना बैट जमीन पर फेंक देता है।

ऑटोग्राफ नहीं मिला, तो वह निराश हो गया

दरअसल, विराट कोहली अपनी सिक्योरिटी के साथ होटल की तरफ जा रहे थे। उस समय उन्होंने ईयरफोन लगाए हुए थे और वह जल्दी में नजर आ रहे थे। तभी एक बच्चा, जिसका नाम युगवीर बुद्धिराजा बताया जा रहा है, उनके पास पहुंचने की कोशिश करता है। वह अपने साथ एक बैट लेकर आया था, जिस पर पहले से कई खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ थे। वह चाहता था कि उस बैट पर कोहली का भी साइन मिल जाए।

लेकिन सिक्योरिटी के कारण बच्चा कोहली तक नहीं पहुंच पाया और कोहली का ध्यान भी उस पर नहीं गया। काफी कोशिश करने के बाद भी जब उसे ऑटोग्राफ नहीं मिला, तो वह निराश हो गया। गुस्से और दुख में उसने अपना बैट जमीन पर फेंक दिया और रोने लगा।

 

हालांकि, इसमें विराट कोहली की कोई गलती नहीं मानी जा रही है, क्योंकि वह अपने काम में व्यस्त थे और उन्हें बच्चे की मौजूदगी का पता ही नहीं चला। कोहली अक्सर अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते नजर आते हैं।

इस वीडियो को खुद युगवीर बुद्धिराजा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह अपने ही रिएक्शन के लिए तैयार नहीं थे। वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

Exit mobile version