Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर एबी डिविलियर्स आया बयान, बोले- बोले- आपको अपने दिल की सुननी चाहिए

June 1, 2025

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर एबी डिविलियर्स आया बयान, बोले- बोले- आपको अपने दिल की सुननी चाहिए

AB de Villiers: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स शनिवार को मुंबई स्थित इस्लाम जिमखाना पहुंचे, जहां उन्होंने व्हीलचेयर खिलाड़ी के साथ प्रैक्टिस करने के अलावा उनके साथ मैच भी खेला। इसके साथ ही एबी डिविलियर्स ने खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए।

मिस्टर 360 को अपने बीच पाकर खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर एबी डिविलियर्स ने कहा, व्हीलचेयर पर इन खिलाड़ियों को मुस्कान के साथ क्रिकेट खेलते देखना खूबसूरत है। आशा है कि इन्हें भविष्य में अधिक मौके, बेहतर सुविधाएं और उपकरणों के लिए स्पॉन्सरशिप मिलेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल-2025 के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। इस टीम ने 9 साल बाद खिताबी मुकाबले की टिकट कटाई है। आरसीबी ने 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब टीम के पास अपना पहला खिताब जीतने का गोल्डन चांस है।

एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि आरसीबी फाइनल में है। मुंबई और पंजाब के बीच क्वालीफायर-2 बेहद शानदार होगा। मुंबई इस वक्त मजबूत दिख रही है, लेकिन ये क्रिकेट है।

डिविलियर्स का मानना है कि भारत में काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, युवा खिलाड़ियों को मौका देने का समय है। शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली है। भारत में बहुत टैलेंट है, जिसका बड़ा श्रेय आईपीएल को जाता है। ये भारतीय क्रिकेटर्स के लिए शानदार प्लेटफॉर्म है। इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की।

विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। डिविलियर्स ने कोहली के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा, आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। उन्होंने अपनी गट फीलिंग को फॉलो किया। मुझे लगता है कि उन्होंने क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया। सौभाग्य की बात है कि हम अभी उन्हें क्रिकेट फील्ड पर देखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें