Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लगातार तीन छक्के लगाकर शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने अभिषेक

July 8, 2024

लगातार तीन छक्के लगाकर शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने अभिषेक

हरारे: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को जिम्बाब्वे के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इसके साथ ही उन्होंने रिकार्डो की झड़ी लगा दी हैं।

आज खेले गये इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा लगातार तीन छक्के लगाते हुए अपना शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इससे पहले वर्ष 2023 में शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में अपना दोहरा शतक लगातार तीन छक्के लगाकर पूरा किया था। अभिषेक ने अपना शतक 46 गेंदों में पूरा किया, टी-20 में भारत के किसी खिलाड़ी के द्वारा संयुक्त रूप से यह तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे मामले में 35 गेंदों में शतक लगाकर रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में यह कारनामा किया था और दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इसके अलावा के एल राहुल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में 46 गेंदों में ही शतक लगाया था।

अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। इससे पहले वर्ष 2018 में ऐरन फिच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक 172 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा स्टीवन टेलर ने वर्ष 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 101 रन बनाए थे। भारत का आज के टी-20 मैच का 234 रनों का स्कोर हरारे में यह किसी भी पुरुष टीम के द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 229 रन बनाए थे। यह किसी भी टी-20 टीम के द्वारा जिम्बाब्वे में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने आखिरी के 10 ओवरो में कुल 161 रन बनाए। यह किसी भी टी-20 पारी के आखिरी 10 ओवरों में तीसरा सबसे अधिक स्कोर है।

अभिषेक ने आज के मैच स्पिनरों के खिलाफ कुल 65 रन बनाए। इसी के साथ स्पिनरों के खिलाफ एक ही टी-20 मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन बनाने वालों में अभिषेक का नाम पहले स्थान पर आ गया है। इससे पहले 2012 में युवराज सिंह ने पाकिस्तान के स्पिनरों के खिलाफ 57 रन बनाये थे। अभिषेक द्वारा अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय पारी में लगाया गया शतक किसी भी पूर्ण सदस्यीय देश के खिलाड़ी द्वारा कम से कम पारियों में अपना पहला टी-20 शतक लगाने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें