Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती ICC T-20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

September 24, 2025

अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती ICC T-20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

नई दिल्ली: एशिया कप में अपनी चमक बिखेरने वाले तिलक वर्मा टी-20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वर्मा ने एक स्थान की छलांग लगाते इंगलैंड के जोस बटलर को पछाड़ दिया। वहीं, भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शीर्ष पायदान बरकरार रखा। गेंदबाजों की लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती भी नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं। अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में सर्वोच्च रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 4 पारियों में 43.25 की औसत के साथ 173 रन जोड़े हैं, जिसमें पाकिस्तान के विरुद्ध 74 रन की पारी भी शामिल है।

वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप के 3 मुकाबलों में 2 विकेट हासिल किए हैं। तिलक वर्मा इस टूर्नामैंट में 31, 29 और 30* रन की पारी खेल चुके हैं। हार्दिक पंडय़ा गेंदबाजों की रैंकिंग में 6 स्थान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टी-20 फॉर्मेट के ऑलराऊंडर की रैंकिंग में उन्होंने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद 12 स्थानों की छलांग लगाते गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अबरार ने एशिया कप में 5 मुकाबलों में 5 विकेट हासिल किए हैं। बंगलादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी खराब फॉर्म से उबरते 6 पायदान की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के हारिस राऊफ 9 पायदान ऊपर उठकर 28वें स्थान पर आ गए हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में साहिबजादा फरहान 31 पायदान ऊपर चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए। फरहान ने भारत के खिलाफ 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। बंगलादेश के सैफ हसन ने भी सुपर-4 चरण में 61 रन की पारी खेलते 133 पायदान ऊपर चढ़कर 81वें स्थान पर अपनी छाप छोड़ी है। ऑलराऊंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के फहीम अशरफ 12 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 39वें स्थान पर, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 4 विकेट लेने के बाद 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क में ‘ज्वाला’ ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें