Site icon Dainik Savera Times

Abhishek Sharma ने अर्शदीप की खींची टांग, कहा- ‘इसको 2 विकेटकीपर चाहिए’

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय गेंदबाजों को इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया। खास तौर पर अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 51 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उनके खाते में पांच वाइड गेंदें भी दर्ज हुईं, जिसने टीम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया।

मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच एक मजेदार पल भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टीम बस के अंदर के इस वीडियो में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान अर्शदीप ने अभिषेक की फील्डिंग की तारीफ करते हुए “नाइस फील्डिंग” कहा, लेकिन अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में उनकी गेंदबाजी को लेकर टांग खींच दी।

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! हेलिकॉप्टर की कराई गई Emergency Landing, अचानक निकलने लगा धुंआ

 

अभिषेक शर्मा का तंज
अभिषेक शर्मा ने हंसते हुए कहा कि अर्शदीप को गेंदबाजी के लिए दो विकेटकीपर की जरूरत पड़ती है, क्योंकि उनकी गेंदें अक्सर वाइड चली जाती हैं। इस पर अर्शदीप ने भी मजाक में जवाब देते हुए संजू सैमसन से पूछा कि “क्या दो विकेटकीपर लगा लें?” फिर उन्होंने ईशान किशन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि टीम की प्लेइंग इलेवन में वैसे भी दो विकेटकीपर मौजूद हैं। दरअसल इस मैच में संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ही विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा थे। खिलाड़ियों के बीच हुई इस हल्की-फुल्की नोकझोंक ने फैंस का खूब मनोरंजन किया और सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

ये भी पढ़ें- नए गाने को लेकर बुरे फंसे रैपर Badshah, दर्ज हुई FIR, YouTube ने भी उठाया सख्त कदम

 

अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म
दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक खास नहीं रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़ दें तो बाकी मुकाबलों में वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। सेमीफाइनल में भी वह सिर्फ 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में फाइनल मुकाबले में उनसे टीम को एक बड़ी और जिम्मेदार पारी की उम्मीद होगी।

अर्शदीप का प्रदर्शन
वहीं अर्शदीप सिंह की बात करें तो सेमीफाइनल में महंगे साबित होने के बावजूद वह पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं और अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। फाइनल मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Exit mobile version