Site icon Dainik Savera Times

Asia Cup में शानदार प्रदर्शन से अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, रैंकिंग में बरकरार रखी पकड़

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma : एशिया कप 2025 में विस्फोटक बल्लेबाजी कर पूरी दुनिया के गेंदबाजों के लिए खौफ बनने वाले भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अब ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस रैंकिंग को लेकर आईसीसी ने हाल ही में अपडेट जारी किया है, जिसमें अभिषेक शर्मा ने सर्वकालिक सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

926 रेटिंग के साथ अभी भी नंबर वन
आईसीसी की ताजा T20 रैंकिंग के अनुसार, अभिषेक शर्मा की रेटिंग फिलहाल 926 है, जो पहले सर्वाधिक रेटिंग रखने वाले इंग्लैंड के डेविड मलान के 919 से भी ऊपर है। अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीन अर्धशतक जड़कर रेटिंग में रिकॉर्ड 931 तक का सफर तय किया था। हालांकि, एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 5 रन बना पाने की वजह से उनकी रेटिंग थोड़ी कम होकर 926 रह गई। इसके बावजूद वे स्पष्ट रूप से नंबर वन बने हुए हैं।

दूसरे नंबर पर फिल साल्ट, तीसरे पर तिलक वर्मा
T20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं, जिनकी रेटिंग 844 है। वहीं भारत के दूसरे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी एशिया कप के दौरान अच्छा फायदा मिला है। तिलक ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 69 रन की मैच विजयी पारी खेली और उनकी रेटिंग बढ़कर 819 हो गई है, जिससे वे तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर 785 की रेटिंग के साथ मौजूद हैं।

श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसंका को भी बड़ा फायदा
श्रीलंका के पथुम निसंका ने भी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और रैंकिंग में दो स्थानों की उछाल लगाई है। निसंका की रेटिंग अब 779 है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक स्थान गिरकर छठे नंबर पर आ गए हैं।

सूर्यकुमार यादव की रेटिंग में गिरावट
भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की रेटिंग में इस बार गिरावट आई है। उनकी रेटिंग 698 रह गई है, और वे अब आठवें नंबर पर हैं। सूर्यकुमार को इस बार दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका के कुसल परेरा ने दो स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर कब्जा किया है, उनकी रेटिंग 692 है।

 

Exit mobile version