Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

एडिडास ने पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल और निषाद कुमार किया सम्मानित

October 8, 2024

एडिडास ने पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल और निषाद कुमार किया सम्मानित

नयी दिल्ली: एडिडास इंडिया ने भारत के पैरालंपिक नायकों सुमित अंतिल और निषाद कुमार की विजयी वापसी पर आज यहां उन्हें सम्मानित किया।

कंपनी के महाप्रबंधक नीलेंद्र सिंह ने इन विजेताओं को सम्मानित करने के मौके पर कहा, “एडिडास में हम हमेशा से एथलीटों को सकारात्मक मानसिकता के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। पैरालिंपिक 2024 में उनके असाधारण प्रदर्शन के बाद सुमित अंतिल और निषाद कुमार का घर में स्वागत करना गर्व की बात है। यह उनका अथक समर्पण है जिसने उन्हें नकारात्मक दबाव से उबरने और यह सम्मान घर लाने में मदद की है। हमें इस यात्रा में उनके साथ जुड़ने पर गर्व है और उम्मीद है कि वे दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें