Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले Adil Rashid का बड़ा कारनामा, खास क्लब में बनाई जगह

February 4, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले Adil Rashid का बड़ा कारनामा, खास क्लब में बनाई जगह

Adil Rashid: T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में उन्होंने एक विकेट झटकते ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

आदिल राशिद अब T20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के बल्लेबाज पवन रत्नायके को आउट कर हासिल की। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां राशिद ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया।

इंग्लैंड की दमदार जीत

इस मैच में इंग्लैंड ने सिर्फ 128 रनों का लक्ष्य डिफेंड करते हुए श्रीलंका को 12 रन से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ T20I में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की और सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

आदिल राशिद का T20I करियर एक नजर में

37 वर्षीय राशिद ने साल 2009 में T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह 137 T20I मैचों में 150 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 23.59 और इकॉनमी रेट 7.44 रहा है। उनके नाम T20I में चार बार चार विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 के T20 वर्ल्ड कप में देखने को मिला था, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 2 रन देकर 4 विकेट झटके थे।

ये भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर में आज क्या चल रहा है रेट

150 विकेट क्लब में शामिल हुए राशिद

T20I क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले आदिल राशिद दुनिया के छठे गेंदबाज हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज हैं:

राशिद खान (अफगानिस्तान)
टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)
मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

राशिद खान – 187
टिम साउदी – 164
ईश सोढ़ी – 162
मुस्ताफिजुर रहमान – 158
वानिंदु हसरंगा – 151
आदिल राशिद – 151

T20 वर्ल्ड कप में भी शानदार रिकॉर्ड

आदिल राशिद ने अब तक 30 T20 वर्ल्ड कप मैचों में 31 विकेट लिए हैं। वह इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट में क्रिस जॉर्डन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आने वाले वर्ल्ड कप में उनके पास जॉर्डन को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम आज महंगे हुए या सस्ते? जानें Latest Rate

400 T20 विकेट से बस एक कदम दूर

अगर कुल T20 क्रिकेट की बात करें तो राशिद ने अब तक 365 मैचों में 399 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका औसत 22 से कम और इकॉनमी 8 से नीचे रही है। वह अब T20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। इस सूची में फिलहाल क्रिस जॉर्डन सबसे ऊपर हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश गेंदबाज

क्रिस जॉर्डन – 446
आदिल राशिद – 399
डेविड विली – 371
समित पटेल – 364

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें