Site icon Dainik Savera Times

Aditi Ashok ने महिला पीजीए गोल्फ में कट किया हासिल, जानें मैच का हाल

समामीश (सिएटल): भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे दौर में लचर प्रदर्शन के बावजूद यहां केपीएमजी महिला पीजीए चैंपियनशिप में कट हासिल करने में सफल रहीं। महिला गोल्फ में 30वें मेजर टूर्नामेंट में खेल रही अदिति ने दूसरे दौर मे पांच बोगी से 77 का स्कोर बनाया। दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर पांच ओवर 149 है। अदिति संयुक्त रूप से 64वें स्थान पर चल रही हैं। वह अगस्त में पेरिस में अपने तीसरे ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। सारा श्मेलजेल (67) और एमी यंग (68) दोनों छह अंडर 138 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं। पहले दौर में बाद शीर्ष पर चल रही लेक्सी थॉम्पसन, हिनाको शिबुनो और जिन यंग को चार अंडर के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

Exit mobile version