Site icon Dainik Savera Times

Aditi Ashok मोरक्को में तीसरे स्थान पर, ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर कायम

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक तीसरे और अंतिम दौर में एक अंडर 72 के स्कोर से यहां एल मरयम कप में तीसरे स्थान पर रहीं।अंतिम दौर की शुरुआत छह अंडर के स्कोर से करने वाली इस भारतीय गोल्फर का कुल स्कोर सात अंडर रहा।स्वीडन की माजा स्टार्क ने अंतिम दौर में चार अंडर के स्कोर से कुल 12 अंडर के स्कोर के साथ खिताब जीता।

स्टार्क ने स्वीडन की ही लिन ग्रांट (68) को चार शॉट से पछाड़ा।यह स्टार्क का छठा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब है। अदिति हालांकि अब भी 2023 रेस टू कोस्टा डेल सोल में शीर्ष पर चल रही हैं। उन्हें 230 अंक मिले जिससे उनके 730 अंक हो गए हैं। स्टार्क को इस हफ्ते 500 अंक मिले जिससे वह दूसरे स्थान पर हैं।

Exit mobile version