Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान ने ‘Asia Cup 2025’ के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, Rashid Khan को सौंपी कमान

August 24, 2025

अफगानिस्तान ने ‘Asia Cup 2025’ के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, Rashid Khan को सौंपी कमान

Afghanistan Squad For Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 की मेजबानी इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) कर रहा है। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसी कड़ी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान दुनिया के नंबर-वन स्पिनर माने जाने वाले राशिद खान के हाथों में सौंपी गई है।

गुरबाज और जादरान को ओपनिंग की जिम्मेदारी

पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और धाकड़ बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को स्क्वाड में शामिल किया गया है। दोनों से उम्मीद है कि वे टीम को मजबूत शुरुआत देंगे। वहीं मिडिल ऑर्डर में मोहम्मद नबी और गुलबदीन नईब जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

तेज गेंदबाजी में नवीन-उल-हक

तेज गेंदबाजी का दारोमदार इस बार नवीन-उल-हक पर रहेगा। उनके साथ फजलहक फारूकी और फरीद मलिक भी तेज आक्रमण को मजबूती देंगे। वहीं स्पिन विभाग में कप्तान राशिद खान, युवा स्पिनर नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और अल्लाह गजनफर जैसे धाकड़ स्पिनर मौजूद हैं।

9 सितंबर को पहला मुकाबला

अफगानिस्तान टीम अपना पहला मैच 9 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 16 सितंबर को बांग्लादेश से होगा। वहीं आखिरी ग्रुप मैच 18 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा। अफगानिस्तान को इस बार ग्रुप-बी में रखा गया है।

एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम:

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

रिजर्व खिलाड़ी – वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें