Site icon Dainik Savera Times

अफगानिस्तान के Mohammad Nabi ने बनाया नया रिकॉर्ड, T20I में 150 मैच खेलने वाले बने दुनिया के चौथे क्रिकेटर

Afghanistan Mohammad Nabi new record

Afghanistan Mohammad Nabi new record

Mohammad Nabi: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम टकराव खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि नबी ने T20 इंटरनेशनल में 150वां मैच खेलकर इतिहास रचा और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे क्रिकेटर बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल, पॉल स्टर्लिंग और भारत के रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। अब मोहम्मद नबी ने इस प्रतिष्ठित सूची में अपना नाम जोड़कर अफगान क्रिकेट की बढ़ती मजबूती का परिचय दिया है।

मुकाबला: अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप-डी)

स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
टॉस: अफगानिस्तान ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

ये भी पढ़ें : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार

टीमों में हुए बदलाव

अफगानिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जिया-उर-रहमान को बाहर रखते हुए टीम ने युवा स्पिनर नूर अहमद को शामिल किया है, जिससे गेंदबाजी विभाग और मजबूत हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने भी एक बदलाव किया है। कॉर्बिन बॉश को बाहर करके ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में मौका दिया गया है, ताकि बल्लेबाजी और स्पिन में संतुलन बना रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI
साउथ अफ्रीका (Playing XI)

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

ये भी देखें : जम्मू-कश्मीर विधानसभा: BJP का वॉकआउट पर रैना की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान (Playing XI)

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

Exit mobile version