Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

UAE में तीन मैचों की T20 श्रृंखला खेलेगा Afghanistan

January 29, 2023

UAE में तीन मैचों की T20 श्रृंखला खेलेगा Afghanistan

दुबई: अफगानिस्तान तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करेगा जिसका पहला मैच 16 फरवरी को खेला जाएगा। इस श्रृंखला का आयोजन इन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच आपसी समझौते के तहत किया जा रहा है। इस समझौते पर पिछले साल नवंबर में हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के तहत अमीरात क्रिकेट बोर्ड अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैचों के आयोजन के लिए सभी तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।

अफगानिस्तान ने यूएई के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए स्टार स्पिनर राशिद खान की अगुवाई में 22 सदस्यीय टीम का चयन किया है। श्रृंखला के मैच 16, 18 और 19 फरवरी को खेले जाएंगे। अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अब्दुल रहमान रहमानी, अफसर ज़ज़ई, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, बिलाल सामी, फ़रीद अहमद मलिक, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, गुलबदीन नायब, हज़रतुल्लाह ज़ाज़ी, इब्राहिम ज़ादरान, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, नांगयाल खारोटी, नवीन उल हक, निजात मसूद, नूर अहमद, रहमत शाह, सेदिकुल्ला अटल, शाहिदुल्लाह कमाल, शराफुद्दीन अशरफ और जहीर खान।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें