
अबू धाबी: एशिया कप में बंगलादेश की टीम को टूर्नामैंट में बने रहने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मैच को हर-हाल में जीतना होगा, वहीं अफगानिस्तान सुपर 4 में जगह पक्की करने मैदान में उतरेगा। बंगलादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 5 में बंगलादेश को जीत मिली है। 7 मुकाबले अफगानिस्तान ने जीत हैं। बल्लेबाजी की बात की जाए तो टूर्नामैंट में बंगलादेश का शीर्ष क्रम बिल्कुल भी नहीं चल पा रहा है। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर दो मैचों में केवल 33 रन जोड़े हैं। कप्तान लिटन दास एक बेहतरीन खिलाड़ी है उन्हें स्वयं को पूरी तरह से झोंककर लय बनाते हुए थोड़ा साहस दिखाना होगा।
तौहीद हृदय और महेदी हसन को उनका साथ देना होगा तथा जैकर अली और शमीम हुसैन जैसे बल्लेबाजो को निचले क्रम में मजबूती से बल्लेबाजी करनी होगी। अफगानिस्तान कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरी टीम दिख रही है। राशिद खान की टीम ने अपने पिछले मैच में हांगकांग को 94 रन से हराया था। हांगकांग के खिलाफ सिदिकुल्लाह अटल की 73 रन की पारी ने उनकी बल्लेबाजी में मजबूती दिखाई, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी मध्यक्रम में जरूरत पड़ने पर अपनी लय बदल सकते हैं। राशिद और करीम जनत को इसमें शामिल कर लें, तो उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो बंगलादेश के गेंदबाजों की लैंथ बिगाड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जालंधर थाने में ASI को रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, 8 हजार रुपए बरामद
मेष: दिन शुभ रहेगा...