Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे अफ्रीकी बल्लेबाज Theunis de Bruyn

December 31, 2022

Australia के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे अफ्रीकी बल्लेबाज Theunis de Bruyn

सिडनीः दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज थ्यूनिस डी ब्रुयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 जनवरी से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। इस 30 वर्षीय बल्लेबाज को रासी वान डेर डुसेन की जगह दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने मेलबर्न में खेले गए इस मैच में 12 और 28 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच पारी और 182 रन से गंवाया था।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को ट्वीट किया,‘‘ बल्लेबाज थ्यूनिस डी ब्रुयन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’’ डी ब्रुयन की अनुपस्थिति का मतलब है कि अंतिम एकादश में वान डेर डुसेन या हेनरिक क्लासेन में से किसी एक को जगह मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया पहले दोनों मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें