Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सनराइजर्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद Punjab Kings की चुनौती के लिए Royals तैयार

April 5, 2023

सनराइजर्स के खिलाफ बड़ी जीत के बाद Punjab Kings की चुनौती के लिए Royals तैयार

गुवाहाटी : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत से आत्मविश्वास से भरा राजस्थान रॉयल्स अपनी संतुलित टीम के दम पर बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के खिलाफ एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगा। पिछले साल के उप विजेता रॉयल्स ने 72 रन की जीत के दौरान रविवार को हैदराबाद की टीम को खेल के हर विभाग में पछाड़ा। सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इंगलैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर तथा कप्तान संजू सैमसन के अर्धशतकों से रॉयल्स के बल्लेबाजों ने दबदबा बनाया। टीम ने इसके बाद युजवेंद्र चहल (17 रन पर चार विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (21 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से सनराइजर्स के बल्लेबाजी क्रम को ध्वमब किया।

टीम:-
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव और एडम जम्पा।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, राज बावा, राहुल चाहर, सैम कुरेन, ऋषि धवन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, हरप्रीत सिंह, वी कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी, प्रभसिमरन सिंह, कागिसो रबादा , भानुका राजपक्षे, एम शाहरुख खान, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, सिकंदर रजा और अथर्व तायडे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें