Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CSK की कप्तानी मिलने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, हर कोई अनुभवी है, इसलिए मेरा काम आसान हो जाएगा

March 22, 2024

CSK की कप्तानी मिलने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, हर कोई अनुभवी है, इसलिए मेरा काम आसान हो जाएगा

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के नवनियुक्त कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का मानना है कि उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन उनको लगता है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाएगा।

चेन्नई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन मैच से एक दिन पहले धोनी ने कप्तानी गायकवाड़ को सौंप दी। गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा,‘‘यह बड़ा सम्मान है। इससे भी बढ़कर यह बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन हमारी जिस तरह की टीम है उसे देखते हुए मैं वास्तव में उत्साहित हूं। हर कोई अनुभवी है और इसलिए मेरे लिए करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।’’

गायकवाड़ की मदद के लिए धोनी हमेशा मौजूद रहेंगे। उनके अलावा उन्हें जडेजा और अजिंक्य रहाणे से भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा माही भाई टीम में है। जड्डू भाई और अज्जू भाई (रहाणे) भी मेरे मार्गदर्शन के लिए टीम में हैं। इसलिए मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं इस नई भूमिका का आनंद लेने के लिए उत्साहित हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें