Site icon Dainik Savera Times

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी ने टीम इंडिया को दी बधाई, बोले- ‘भारत माता की जय’

वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेटों से हराकर जीत दर्ज की है. भारत की इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “बधाई! पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन। भारत माता की जय #INDvsPAK #ICCCricketWorldCup23” अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर करने के बाद 30.3 ओवर में ही तीन विकेट पर 192 रन बनाकर वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक पूरी की है। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की 86 रन की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया।

 

Exit mobile version