Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा कहा, भारत किसी भी पिच पर टेस्ट जीत सकता है

February 19, 2024

इंग्लैंड पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद रोहित शर्मा कहा, भारत किसी भी पिच पर टेस्ट जीत सकता है

राजकोट: कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां सपाट पिच पर इंग्लैंड पर 434 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद कहा कि भारतीय टीम किसी भी पिच पर मैच जीतने की काबिलियत रखती है। भारत ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को जीत के लिए 557 रन का लक्षय़ देकर इंग्लैंड को महज 122 रन पर समेटकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली।

रोहित ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘हमने इस तरह के विकेट पर पहले भी काफी मैच जीते हैं। र्टिनंग पिच जहां गेंद टर्न लेती है, हमारी मजबूत बनी हुई हैं। इससे हमें संतुलन मिलता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई वर्षों तक नतीजे दिये हैं और हम भविष्य में भी नतीजे हासिल करते रहेंगे। लेकिन हम कुछ निश्चित चीजों पर काबू नहीं रख सकते जैसे हम यह चर्चा नहीं करते कि हमें ‘रैंक टर्नर’ पिच चाहिए या नहीं।

हम मैच से दो दिन पहले स्थल पर आते हैं और वैसे भी हम दो दिन में क्या ही कर सकते हैं? ’’ कप्तान ने कहा, ‘‘क्यूरेटर फैसला करते हैं और पिच तैयार करते हैं। हमारे पास किसी भी विकेट पर खेलने और मैच जीतने की ताकत है। हमने जब दक्षिण अफ्रीका में केपटाउट में मैच जीता था तो हर कोई जानता था कि वो कैसा विकेट था। ’’ रोहित ने कहा कि भारतीय टीम ने सभी परिस्थितियों से निकलने का तरीका ढूंढ लिया है जो पहले तीन टेस्ट में देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन टेस्ट में, अलग अलग तरह की चुनौतियां थीं। पहले टेस्ट में हैदराबाद में गेंद स्पिन कर रही थी और पिच धीमी थी। विशाखापत्तनम में गेंद नीची रह रही थी। जैसे मैच आगे बढ़ा विकेट धीमा हो गया। यहां पहले दिन यह अच्छी रही। ’’ रोहित ने कहा, ‘‘आज हमने देखा कि गेंद टर्न ले रही थी और यह धीमी थी। यह पिचों की प्रकृति में होता है, हमें भारत में इस तरह की पिचें मिलती हैं।

लेकिन अगर हमें ‘रैंक टर्नर’ मिलती हैं तो हम उन पर भी खेलेंगे। ’’ पहली पारी में शतक जड़ने वाले और 41 रन देकर पांच विकेट झटकने वाला स्पैल डालने वाले रंिवद्र जडेजा (112 रन) के बारे में रोहित ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि वह परिस्थितियों को बखूबी समझता है। यहां यह उसका गृहनगर है तो वह हालात को बेहतर ढंग से समझता था। पिछले कुछ वर्षों में उसने भारत में और विदेश में हमारे लिए कुछ महत्वपूर्ण रन जुटाये हैं।

वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और उसके बल्लेबाजी में आत्मविश्वास को देखते हुए हमने उसे पहली पारी में ऊपरी क्रम में भी भेजा था। ’’ सरफराज खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसने घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव हासिल किया है जिससे टीम प्रबंधन को उससे उसके पदार्पण से पहले किसी भी तरह की योजना की चर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ी।

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने सरफराज को बल्लेबाजी करते हुए उतना नहीं देखा है। लेकिन उसने मुंबई के लिए मुश्किल परिस्थितियों में रन जुटाये हैं। वह रनों का भूखा है और पिछले चार-पांच वर्षों में वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन जुटा रहा है इसलिये वह अच्छा ही कर रहा है। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें